Fashion

कॉलेज की लड़कियों के वार्डरोब में क्या हो

कॉलेज की लड़कियों के वार्डरोब में क्या हो
Written by medhaavidigital

कॉलेज जिंदगी की एक नर्इ शुरूआत होती है। यह एक रंगीनियों से भरा समय होता है- अनुभव, आजादी और क्या कुछ। कॉलेज भले ही ज्यादा पढ़ार्इ, दोस्त, अनुभव पाने की जगह होती है- लेकिन यहाँ एक नया वार्डरोब भी चाहिए।

हम कपड़े का शौक कॉलेज जाने के बाद ही विकसित करते हैं। कॉलेज जाने के बाद पूरा माहौल ही बदल जाता है। मैंने कॉलेज जाने के दो महीने बाद तक खरीददारी की थी क्योंकि मैं सबसे अच्छा दिखना चाहती थी। पर इस तरह की अंधाधुंध शॉपिंग में हम बेकार चीजों को घर ले आते है जिन्हें आप हकीकत में पहनते नहीं हैं।

इसलिए, आइए देखते हैं कि लड़कियों के वार्डरोब के लिए जरूरी चीजें क्या हैं? अपने वार्डरोब को बदलने से पहले एक बार यह लेख जरूर पढ़ें-

कॉलेज की लड़कियों के वार्डरोब में क्या हो

1. डेनिम- अच्छी फिटिंग वाली कुछ डेनिम का स्थान अव्वल आता है, जब कॉलेज के कपड़ों की बात चल रही हो। चार डेनिम तो ले ही लें। एक काला जरूर लें और तीन और अपनी पसंद का।

2. बड़ा बैग- कॉलेज में एक बड़ा बैग भी होना चाहिए। भले ही किताबें बच्चों की चीज लगती हो, उनकी जरूरत कॉलेज में भी होती ही है। बैग ऐसा होना चाहिए जो आपकी किताबों, कॉस्मेटिक्स, पानी और कुछ चीजों को आराम से रख पाए।

3. सामान्य टॉप-ट्यूनिक- सामान्य कपड़े होने ही चाहिए ताकि तैयार होने में आसानी हो। आप इन्हें डेनिम और अतिरिक्त कपड़ों के साथ पहन सकते हैं।

4. फॉर्मल पहनावा- कॉलेज में फॉर्मल दिखने की जरूरत भी पड़ती है। सफेद बटन वाला शर्ट और काला ट्राउजर रखें। इस पहनावे को आप सेमिनार और इंटरव्यू में पहन सकते हैं।

5. क्लासिक ड्रेस- अगर आप काले रंग को पसंद करते हों तो क्लासिक (एल बी डी) चुनें या फिर कोर्इ शीक और ट्रेंडी ड्रेस पहनें जो उन जरूरी दिनों के लिए होती हैं।

6. फ्लिप-फ्लॉप- हम कॉलेज फ्लिप-फ्लॉप में अक्सर जाते हैं। कॉलेज में कैजुएल माहौल होता है और फ्लिप-फ्लॉप आरामदायक तो होती ही है, साथ ही कूल और कैजुएल भी।

7. पाँव के जूते- कॉलेज में रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में गौर करें ताकि पाँव के लिए क्या खरीदें—

समझ पाएँगे। अगर बहुत चलना पड़ता हो तो फ्लैट जूतें लें। हर ड्रेस के लिए अलग-अलग मैच करने वाले जूतें न लें वर्ना आपकी जेब हल्की हो जाएगी। आम तौर पर साधारण रंग लें जैसे- लाल, काला, सफेद, चाँदी के रंग वाला— जो बहुत सारे पहनावे पर चल पाये। एक हार्इ हील पंप भी जरूर खरीदें।

लड़कियों के लिए शॉपिंग का कभी अंत नहीं होता। यह हमारे लिए सहज चीज है। क्या आपके लिस्ट में कुछ और भी होना चाहिए? कुछ भूले तो नहीं— हमें जरूर बताएँ।

तब तक एक सलाह— रंगीन लुक तो अच्छा लगेगा लेकिन कभी-कभी सादा बनकर शीक और ट्रेंडी दिखें।

About the author

medhaavidigital

Leave a Comment